
रांची: शारदा ग्लोबल स्कूल में नशामुक्ति एवं यातायात सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईपीएस गौरव गोस्वामी, डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय, कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने ‘नशामुक्त झारखंड’ के संकल्प को सफल बनाने का भी प्रण लिया।
Leave a Reply