BREAKING NEWS
‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में जीजीईएसटीसी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शनदो दिवसीय दौरे पर 5 अगस्त को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजूदिशोम गुरु के आदर्श आज भी झारखंड की प्रेरणा: केशव महतो कमलेशरांची को मिले नए सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला कार्यभारश्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा में जुटे स्वास्थ्य मंत्री, शिविरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजाकनेक्टेक-2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, छात्रों ने जीते कई पुरस्कार‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में जीजीईएसटीसी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शनदो दिवसीय दौरे पर 5 अगस्त को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजूदिशोम गुरु के आदर्श आज भी झारखंड की प्रेरणा: केशव महतो कमलेशरांची को मिले नए सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला कार्यभारश्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा में जुटे स्वास्थ्य मंत्री, शिविरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजाकनेक्टेक-2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, छात्रों ने जीते कई पुरस्कार
Uncategorized

श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा में जुटे स्वास्थ्य मंत्री, शिविरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

August 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

देवघर: श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी पर झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में विभिन्न कांवरिया सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने माता हीरामणि देवी कांवरिया शिविर का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस द्वारा संचालित सेवा शिविर सहित कई शिविरों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, पेयजल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए।पहली सोमवारी पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और आपदा प्रबंधन की टीमें 24 घंटे सेवा में तैनात रहें।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अंसारी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और लंबी पैदल यात्रा से थके कांवरियों की सहायता की। उन्होंने कुछ श्रद्धालुओं को दवाइयां उपलब्ध कराईं और उनकी तकलीफ पूछी। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है तथा सभी को धर्म और जाति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मंत्री के इस दौरे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

← कनेक्टेक-2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, छात्रों ने जीते कई पुरस्कार रांची को मिले नए सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला कार्यभार →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।