झारखण्ड राँची

श्री महावीर मंडल कडरु की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से चुन्नु सिंह अध्यक्ष व संतोष सोनी महासचिव नियुक्त

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्री महावीर मंडल कडरु में चुन्नू सिंह की अध्यक्षता में रविवार को एक आवश्यक बैठक की गई। यह बैठक श्री महावीर मंडल के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों एवं ग्रामीण के बीच संपन्न हुई। सभी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुन्नू सिंह को अध्यक्ष एवं संतोष कुमार सोनी को महासचिव बनाया गया साथ ही सतीश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार एवं राजीव रंजन सिंह को सचिव एवं अमित सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संप्रदायिक सौहार्द के साथ धूमधाम से महोत्सव मनाया जाएगा। इस कमिटी की खासियत को देखा जाए तो सामाजिक सौहार्द का एक मिसाल रहा है “श्री महावीर मंडल कडरु”।
इस कमिटी में कार्यकारिणी के 21 सदस्य बनाए गए हैं जो निम्न प्रकार है :
आलम खान, सुजादिन अंसारी, असद उद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, अलीम अंसारी, प्रवीण कुमार सिंह, सौरभ कुमार, अमर कुमार, हाफिज उल हसन, आनंद कुमार, कुणाल सिंह, विशाल सिंह, आशीष कुमार, सुधीर कुमार सिंह, राम लोहरा, चंपा मुंडा, महादेव लोहरा, हरिनाथ लोहरा को बनाया गया।

इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अष्टमी को अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता मनाया जाएगा एवं पुरस्कार वितरण की जाएगी। नवमी के दिन दोपहर 2:00 बजे भव्य जुलूस के रुप में कडरु हज हाउस के पास से निवारनपुर श्री राम मंदिर तक जाएगी।

यह जानकारी महासचिव संतोष कुमार सोनी ने दिया।

Related posts

दीपिका पाण्डेय सिंह से मिला राजद का शिष्टमंडल, किसानों के हित में 3 सूत्री माँग पत्र सौंपा

Nitesh Verma

मेहनती कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने की आवश्यकता: अजय नाथ शाहदेव

Nitesh Verma

अहमदाबाद में मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए रघुवर दास, बोले – नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व देकर महिला को राष्ट्रपति बनाकर महिला सशक्तिकरण और समाज समरसता का संदेश दुनिया को दिया

Nitesh Verma

Leave a Comment