कसमार खेल झारखण्ड बोकारो

संविधान लाइव आओ जाग्रिक बनें, खेल की शुरुआत

रंजन वर्मा, कसमार

कसमार (ख़बर आजतक) : सशक्त लोकतंत्र के लिए सशक्त नागरिक की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सहयोगिनी बोकारो जिले में 60 लड़कियों के साथ ‘संविधान लाइव ! आओ जाग्रिक बने ‘ सहभागी खेल से युवाओं में अपने मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों को समझते हुए सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक और मानसिक मुद्दों पर अपनी समझ बना रहे हैं।


यह खेल कसमार प्रखंड के पोंडा तथा दुर्गापुर पंचायत में खेला जा रहा है। इस संबंध में सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि पांच हफ्तों तक चलने वाले इस खेल में युवाओं को हर हफ्ते कर्तव्य या अधिकार के टास्क करना है। जिससे लड़कियां अपने कर्तव्य एवं संविधान के बारे में समझ विकसितकरेंगे। इस खेल में सहयोगिनी के प्रकाश महतो,कुमारी किरण मेंटरशिप कर रही है।


कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को एक सप्ताह के अंदर अपना टास्क पूरा करना पड़ता है। समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का कार्य युवा लड़कियां कर रही है जिस संविधान के साथ जोड़कर उनका नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम कम्युनिटी द यूथ कलेक्टिव दिल्ली और सहयोगिनी की ओर से चलाया जा रहा है।

Related posts

हेमन्त सोरेन ने रक्षाबंधन के पर किया “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का शुभारंभ, प्रत्येक वर्ष मिलेंगे ₹12000

admin

पेटरवार में राष्ट्रवादी विचारक आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का किया गया स्वागत

admin

गोमिया : सत्यलोक संस्था ने पुस्तकालय/लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

admin

Leave a Comment