झारखण्ड राँची राजनीति

समाजसेवी जितेन्द्र सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन

पद्मश्री मधु मंसूरी के पुत्र शाहजहाँ मंसूरी ने थामा आजसू का दामन

सरकार के पास लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई प्लान नहीं: सुदेश महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहा कि ‘महाजनी प्रथा’ का विरोध करने वाले लोग आज झारखण्ड राज्य में खुद महाजन बन बैठे हैं। राज्य एक कुशल और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से गुजर रहा है। इस राज्य को एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो हर वर्ग और सबके विचारों को साथ लेकर चले। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिए राज्य को बेहतर बनाने की चुनौती सामने है। हम सभी को मिलकर झारखंड की राजनीति को फिर से पटरी पर लाना है।

इस मिलन समारोह में समाजसेवी जितेंद्र सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी मौके पर पद्मश्री मधु मंसूरी के पुत्र झामुमो नेता शाहजहाँ मंसूरी और राँची निवासी मोहम्मद कैफ, उमर अली, आफताब अलाम आदि भी आजसू में शामिल हुए।

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कुछ लोग विरासत के साथ सत्ता में आ जाते हैं। फिर जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर काम करने के बजाए सत्ता के बेजा इस्तेमाल पर उतर जाते हैं। यह राज्य मात्र वोट से नहीं बेहतर नेतृत्व से चलेगा। हमारा एक मात्र ध्येय राज्य को संवारना है। राज्य के समेकित विकास के लिए आपका साथ और आपका भरोसा चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की चकाचौंध में शहर की मूलभूत आवश्यकताएं छिप जाती हैं। झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले गरीब के बेटे के भविष्य को भी सुरक्षित करना होगा। गरीबों के चहेरों पर हंसी लाना मेरा लक्ष्य। सरकार के पास लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई प्लान नहीं है। शहरी परिवेश को स्मार्ट बनाने की जरूरत है।

वहीं जितेन्द्र सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति काफी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। इस चुनौती को स्वीकारते हुए जितेंद्र सिंह जनता की सेवा के उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विभिन्न माध्यमों के जरिए सामज की सेवा पहले भी की है। वे पार्टी से जुड़कर लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ाएँगे।

सेवा ही हमारा लक्ष्यः जितेन्द्र सिंह

आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखण्ड की प्रगति के प्रति सुदेश महतो के सोच और उनके कार्यों से प्रभावित होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। अध्ययन, अनुशासन, आध्यत्म और आत्मविश्वास इन चार चीजों के साथ सुदेश महतो के नेतृत्व में जनता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र आज पूरे राज्य में विकास का आईना है। बाकी विधानसभा में हुए कार्य एक तरफ और सिल्ली विधानसभा में सुदेश महतो के द्वारा किए गए कार्य एक तरफ हैं। सिल्ली पढ़ाई, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी राज्य ही नहीं पूरे देश में विकास की मिशाल है।

इस मिलन समारोह में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, विरेन्द्र प्रसाद, राँची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, डॉ. अशोक नाग, भरत काशी, डॉ रीना गोडसारे, ज्ञान सिन्हा, एस अली, आशुतोष गोस्वामी, वर्षा गाड़ी, सीमा सिंह, विजेता वर्मा आदि उपस्थित थे।

इस दौरान उमर अली के नेतृत्व में सलीम बब्लू, गुलजार काई, फिरोज,फरहान अंसारी,साजिद,इमरान काई, सेराज, समसू काई, सिंटू अंसारी, पप्पू काई, ऐसान, इमरान काई, तबरेज अंसारी, मुताज अली, नासिर काई, बदरूदीन काई, काजिम अंसारी, नेजम काई, इस्माईल काई, वाजिद काई, इरफान अली, समीम, अल्कामा काई, आरजू, फिरोज, उस्मान आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं मोहम्मद कैफ उर्फ रिंकू की अगुवाई में साजिद, अफसर, अकरम, नसीम, साहिल, सोनू, अफताफ, शाहिद, मकसूद खान, वसीम खान, दानिस, इमरान, सोनू, रोशन, सुमित, चाँद, मोहसिन खान सहित अन्य आजसू में हुए शामिल।

Related posts

खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे: डीईओ

Nitesh Verma

‘ये लव जिहाद का मामला है, हम जांच की मांग करेंगे’, तुनिषा शर्मा सुसाइड केस पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री

Nitesh Verma

झारखंड विधानसभा कि अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने की बैठक

Nitesh Verma

Leave a Comment