
बोकारो : भारत विकास परिषद्, बोकारो स्टील सिटी दक्षिण शाखा की ओर से आशालता, सेक्टर-05 में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता -2026 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के छात्र दलों ने राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत हिंदी एवं संस्कृत गीत प्रस्तुत किए। प्रत्येक दल में 11 विद्यार्थी शामिल थे।
प्रतियोगिता में जी.जी.पी.एस., चास ने प्रथम, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, चास ने द्वितीय तथा होली क्रॉस स्कूल, बालीडीह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डी.ए.वी. इस्पात विद्यालय, सेक्टर-02 को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुंजला नारायण के संचालन और दीप प्रज्वलन से हुआ। आशालता के दिव्यांग बच्चों के स्वागत गीत एवं ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि सुखनंदन सिंह सदय ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि संस्कार, कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्रांतीय संस्कार प्रमुख बी. बी. दास ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में सुधीर मिश्रा, कौशिक दास एवं अश्विनी कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक अगस्त कुमार ने नियमों की जानकारी दी। आर. के. कर्ण ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। सचिव तनुजा प्रिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रदीप नारायण, अनुपम गर्ग, राजेश सहाय, अनुप कुमार, सोमा, रूबी राय, कल्याणी गुप्ता, संध्या दास, ललन दीक्षित, संजय सिंह, राजेश कुमार, राम कुमार जायसवाल सहित परिषद् सदस्य, विद्यालय प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Leave a Reply