झारखण्ड राँची

सरला बिरला में डायरेक्टर जनरल गोपाल पाठक ने किया ध्‍वजारोहण

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक, प्रभारी कुलपति एसबी डाडीन, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौक़े पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

वहीं झंडोत्तोलन के बाद विवि परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह पूर्व ही इससे संबंधित कार्यक्रमों का शुभारंभ करने की सलाह दी।

इस अवसर पर विवि के डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता से जुड़े मूल्यों को सहेजकर रखने की बात की। साथ ही प्रभारी कुलपति ने देश के वीरों को याद करते हुए उनके देशप्रेम और बलिदान से सीख लेने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर वीके सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, नीलिमा पाठक, पीके गोश्वामी, संदीप कुमार, सुभानी बाड़ा, हरिबाबू शुक्ला आदि मौजूद थे।

Related posts

11 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला जिला स्कूल मैदान मे, सुप्रियो भट्टाचार्य करेंगे उद्घाटन,देशभर में 40 प्रकाशक जुटेंगे

admin

मकर संक्रांति पर राहुल गाँधी भारत जोड़ो पतंगोत्सव का किया आयोजन

admin

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड में हुआ शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment