झारखण्ड राँची राजनीति

सांसद संजय सेठ ने बाबूलाल मरांडी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद संजय सेठ ने बधाई दी है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बनाए गए। उसके पूर्व वनांचल प्रदेश के अध्यक्ष के रुप में उन्होंने कार्य किया।

इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के पास काफी लंबा अनुभव रहा है जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का पल है। उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा का संगठन नई ऊँचाइयों को छूएगा।

Related posts

राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद राँची पहुँची डॉ आशा लकड़ा, बोली ‐ हेमंत सरकार हो रहा आदिवासियों का शोषण

Nitesh Verma

एमजीएम के जूडो खिलाड़ियों ने रचा इतिहास बना पांचवी बार ओवरऑल चैंपियन

Nitesh Verma

बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से झारखण्ड सरकार द्वारा लिया गया फैसला स्वागत योग्य : आलोक दूबे

Nitesh Verma

Leave a Comment