Uncategorized

सावन की पहली सोमवारी पर मंदिर सचिव सहित कई श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को किया जलाभिषेक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी । पवित्र श्रावण मास की पहली सोमवारी पर सिंदरी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जत्था शहरपुरा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जुटने लगा। इस दौरान मंदिर कमेटी सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने भी भोले भंडारी का जलाभिषेक कर सिंदरीवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई है। अन्य वर्षों के अंतर में इस वर्ष यहाँ पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु कतार में शिवालय में प्रवेश कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोले भंडारी का आशीर्वाद पूरे सिंदरी पर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *