झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने भारत सेवाश्रम संघ के लिए एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीण समुदायों तक स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को मजबूत करने के लिए भारत सेवाश्रम संघ को एक एम्बुलेंस सौंपी है। सीएमपीडीआई ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर सीएमपीडीआई के मानव संसाधन विकास/सीएसआर विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ भारत सेवाश्रम संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह एम्बुलेंस मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सा शिविरों के आयोजन में सहायता प्रदान करेगी। इससे महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जाएगी तथा रांची के आसपास के दूरदराज एवं सुदूरवर्ती गांवों/इलाकों में निवास करने वाले लोगों की तत्काल स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी।

Related posts

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड ने हरमू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ किया एमओयू

admin

बोकारो : अपर समाहर्ता ने भू अर्जन पदाधिकारी को दिया कार्य में तेजी लाने का निर्देश

admin

जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब की EOGM की बैठक में विवाद, गवर्निंग बॉडी के संशोधन का सांसद सह क्लब निदेशक मनीष जायसवाल ने विरोध किया

admin

Leave a Comment