झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का शुभारंभ

राँची (खबर आजतक): सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक ‘‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’’ विषय पर मनाया जाएगा।

इस अवसर पर निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीवीओ पंकज कुमार ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिकायत निवारण, क्षमता निर्माण, परिसम्पत्ति प्रबंधन, डिजिटल पहल तथा रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्कूलों में सृजनात्मक गतिविधियों जैसी पहलों की जानकारी दी।

मनोज कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सतर्कता और ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाना होगा तथा कार्यकुशलता और सतत विकास के लिए पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी को अपनाना आवश्यक है।

Related posts

महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बोकारो, शिवालयों में उमड़ी भीड़

admin

ग्लोबल एआई इनोवेशन इंटर्नशिप व फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा शोध सहयोग कार्यशाला

admin

जदयू के प्रदेश महासचिव बनाए गए संतोष सोनी

admin

Leave a Comment