झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावपूर्ण विदाई-सम्मान

नितीश मिश्रा

रांची: सीएमपीडीआई में दो वरिष्ठ अधिकारियों—संदीप कुमार भगत (महाप्रबंधक, पर्यावरण/सीएसआर) और रास बिहारी (मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन एवं प्रशासन)—के सेवानिवृत्ति पर ‘‘कांफ्रेंस हॉल’’ में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ ने पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मौके पर यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अभय मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन संजय कडम्बार ने किया।

Related posts

डीएवी 6 में बारहवीं के छात्रों के लिए कैरियर कॉउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन

admin

भगवान बिरसा मुंडा ने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया: उपायुक्त

admin

एगारकुंड बीडीओ द्वारा मेढा पंचायत में डोर टू डोर और हाउस टू हाउस सर्वे किया गया

admin

Leave a Comment