झारखण्ड राँची

सीसीएल में स्वच्छता ही सेवा अभियान व मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन का लोकार्पण

रांची (ख़बर आजतक) : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीसीएल की सीएसआर योजनान्तर्गत मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन का लोकार्पण भी किया गया तथा रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद सीसीएल मुख्यालय में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई गई।
सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जांच और परामर्श की सुविधा दी गई। यह आयोजन ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम साबित हुआ।

Related posts

सामान्य प्रेक्षक चंदनकियारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

admin

राज्यपाल पहुँचे नेमरा, स्व शिबू सोरेन के तस्वीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

admin

नेशनल वुशु जजेस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स

admin

Leave a Comment