Uncategorized

सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने आज झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में धनबाद जिले के गोविंदपुर एवं बलियापुर प्रखंड में उत्पन्न सुखाड़ की गंभीर स्थिति का मामला उठाया।
विधायक ने कहा कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने और सिंचाई की समुचित व्यवस्था के अभाव में खरीफ फसलें बर्बादी के कगार पर हैं। किसान अपनी जमा पूंजी और मेहनत खेतों में लगा चुके हैं, लेकिन बारिश की कमी ने उनकी पूरी फसल को संकट में डाल दिया है। ऐसी स्थिति में सरकार केवल बारिश का इंतजार न करे, बल्कि तत्काल जमीन पर राहत पहुंचाए।
उन्होंने सरकार से विशेष सर्वेक्षण कराकर प्रभावित क्षेत्रों को सुखाड़ ग्रस्त घोषित करने, किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा एवं राहत राशि देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *