झारखण्ड राँची

सुदेश महतो ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को किया नमन

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने खरसावां गोलीकांड स्थल पर पहुंचकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड, संथाल हुल और बिरसा उलगुलान जैसे आदिवासी विद्रोहों के गुमनाम शहीदों का शीघ्र चिन्हितिकरण आवश्यक है, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिल सकेगी।

श्री महतो ने कहा कि हजारों शहीदों के नाम और वास्तविक आंकड़े आज भी सामने नहीं आ पाए हैं, जिन्हें तत्काल सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन काल से खरसावां शहीद स्थल आजसू के लिए प्रेरणा का केंद्र रहा है। पार्टी शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के संघर्ष को आगे बढ़ाती रहेगी। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दिउड़ी मंदिर में सौंदर्यीकरण को लेकर हंगामा, महिलाओं की पुलिस से झड़प

admin

रिम्स में इलाज़रत चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मिले सीएम हेमंत, स्वास्थ्य की ली जानकारी

admin

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों को किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment