झारखण्ड बिहार राँची राजनीति

सुदेश महतो ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार के नगर विकास मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नितिन नबीन की नियुक्ति से एनडीए को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस अवसर पर आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

श्री जीण माता प्रचार समिति का सावन सिंधारा धूमधाम से मनाया गया

admin

गौरव अग्रवाल ने डॉ सुमन को हिन्दू जागरण मंच के द्विक्षेत्रीय संगठन मंत्री बनने पर दिया बधाई

admin

चेंबर ऑफ कॉमर्स पूरी तरीके से करेगा युवा सदन का समर्थन : किशोर मंत्री

admin

Leave a Comment