Uncategorized

सुपरस्टार रजनीकांत से मिली अंबा प्रसाद

अंबा ने रजनीकांत से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर रजनीकांत ने सफलता के दिए मंत्र, दक्षिण भारत आने का दिया न्यौता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सुपरस्टार रजनीकांत एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आने के दौरान रजरप्पा में पूजा अर्चना की जिसके बाद राँची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में बड़कागाँव विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद, सानिध्य तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया। लगभग आधे घंटे से अधिक तक चली वार्ता के दौरान रजनीकांत ने विधायक अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर सफलता के मंत्र दिए।

क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों एवं लोगों की समस्याओं को हल कैसे किया जाए इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार रजनीकांत से मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं जनसेवा की भावना को देखते हुए उन्होंने अंबा प्रसाद को दक्षिण भारत आने हेतू आमंत्रण दिया।

विदित हो कि सुपरस्टार रजनीकांत ने झारखंड के मशहूर रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। वापस लौटते समय राँची में उन्होंने बड़कागाँव विधायक अंबा प्रसाद से बातचीत में कहा कि रजरप्पा माता का दर्शन शानदार अनुभव रहा। बता दें कि रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है। राँची से करीब 80 किमी की दूरी पर स्थित रजरप्‍पा में देवी छिन्नमस्तिका का मंदिर है, जिसे दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है।

Related posts

G‐20 Summit को लेकर झारखण्ड ए.टी.एस कमांडो ने पतरातू डैम में किया मॉकड्रिल

Nitesh Verma

श्री श्री रविशंकर को अमेरिका में मिला ‘द एमिसरी ऑफ पीस’ सम्मान, वैश्विक शांति के लिए एकजुटता की अपील

Nitesh Verma

सीएमपीडीआई (मुख्यालय)-राँची की टीम विजयी

Nitesh Verma

Leave a Comment