झारखण्ड धनबाद मनोरंजन

“स्पंदन” द्वारा बसंत उत्सव मनाया गया

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक) : धनबाद समाज सेवी संस्था”स्पंदन” द्वारा आज बसंत उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसके तहत धनबाद में जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर से सुबह 8:00 बजे बसंत उत्सव के गीतों और नृत्य के साथ प्रभात फेरी निकाला गया इस कार्यक्रम का संचालन स्पंदन के अध्यक्ष मनोज मजूमदार और सचिव बर्नाली सेनगुप्ता कि देख रेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी पुरुष महिला और बच्चों ने रंग-बिरंगे एक ही प्रकार का बसंत उत्सव का पोशाक से सुसज्जित थे। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास एवं अरविंदो बनर्जी ने बताया कि प्रभात फेरी जगजीवन नगर में घूमते हुए दुर्गा मंडप पहुंचकर जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत संगीत नृत्य और नाटक शामिल था। आपको बता दे की समाज सेवी संस्था स्पंदन प्रति वर्ष इस तरह का बसंत महोत्सव मनाते हैं। इस कार्यक्रम के अंत में इस बसंत उत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने अच्छे पकवान का आनंद उठाया और रंग गुलाल खेलते हुए उत्सव को रंगीन बनाएं। इस कार्यक्रम में गोपाल भट्टाचार्य सेक्रेटरी बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन,अतनु गुप्ता प्रेसिडेंट बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन,भी उपस्थिथ थे। कार्यक्रम दोपहर 1:00 समाप्त हुआ।

Related posts

नैक मूल्यांकन के दृष्टिकोण से पांकी के मजदूर किसान कॉलेज ने गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज छत्तरपुर से किया एमयू

Nitesh Verma

धनबाद : उपायुक्त और एसएसपी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया

Nitesh Verma

आप प्रदेश संयोजक डी एन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशान, बोले ‐ केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हूए हैं नरेन्द्र मोदी

Nitesh Verma

Leave a Comment