झारखण्ड राँची

हेमन्त व कल्पना पहुँचे रिम्स, बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुण्डा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

राँची (नितीश मिश्र): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रिम्स के ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुण्डा के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजनों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चिकित्सकों से उनके चल रहे उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के साथ सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विदित हो कि 25 नवंबर की रात्रि में भगवान बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुंडा खूँटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

Related posts

बोकारो स्टेशन अग्निकांड: पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने लिया स्थिति का जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन

admin

सीएमपीडीआई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

admin

सीईओ ने कर्मचारियों के साथ की बैठक, राजस्व मामलों के निष्पादन हेतु सोमवार को लगेगा जनता दरबार

admin

Leave a Comment