झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त सोरेन ने किया खादी एवं सरस महोत्सव 2023 ‐ 24 का शुभारंभ

खादी केवल वस्त्र नहीं ब्लकि बापू के विचार, सिद्धांत व उद्देश्य से जुड़ा: हेमन्त सोरेन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कर कमलों द्वारा किया गया। खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड की राजधानी राँची के मोराबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया गया है। यह महोत्सव 7-12 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम के 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं बापू के विचार, सिद्धांत, उद्देश्य से जुड़ा है जो सुत काटने से लेकर खादी बुनने तक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ता है। आज राज्य में करीब 2 लाख से अधिक सखी मंडल की महिलाएं पलाश एवं आजीविका ब्रांड विभिन्न कार्यों से जुड़कर अपनी आजीविका को सशक्त बना रही है। पलाश के सह ब्रांड आदिवा -लिविंग विद ट्रेडीशन के तहत राज्य के पारंपरिक शिल्पकार एवं हस्त निर्मित कारीगरी, आदिवासी ज्वेलरी, डोकरा आर्ट, जुट क्राफ्ट, हैंडलूम, बस के उत्पाद आदि को बाजार उपलब्ध करने के लिए सरकार प्रयासरत है।

वहीं हेमन्त सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव झारखंड एवं विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों, हास्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं ग्रामउद्योग सामानों का प्रदर्शन एवं बिक्री का समेकित मंच है। यह एक बेहतरीन अवसर है जहाँ हुनर और मेहनत एक साथ रंग बिखेरती है। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड खादी के प्रचार प्रसार एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। ग्रामीण जनमानस और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार प्रधान कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योग के उत्पादन की परंपरा को आगे बढ़ाने एवं रोजगारोन्मुखी बनाने की परिकल्पना के साथ ग्रामीण विकास, लघु उद्योग, महिला सशक्तिकरण ,खादी के विकास के साथ खादी के भविष्य को उज्जवल बनाने की स्वदेशी अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है।
इसके साथ राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023 24 के सफल आयोजन में झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग एवं झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुभकामनाएं दी।

इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम, लोकसभा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव उद्योग विभाग जितेंद्र कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप सिंह, हैंडलूम निर्देशक आकांक्षा रंजन, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राखाल चंद्र बेसरा, प्रशासनिक सेवा से शशि रंजन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर में खुला द जावेद हबीब सैलून

Nitesh Verma

श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित दूसरे दिन का श्री शिव महापुराण संपन्न, बोले स्वामी परिपूर्णानन्द ‐ ” शिव ही रुद्रदेव, शिव ही सृष्टि के पालक व शिव ही पापों के संहारकर्ता भी”

Nitesh Verma

गठबंधन सरकार की दलित विरोधी चेहरा का उजागर: किशुन दास

Nitesh Verma

Leave a Comment