झारखण्ड राँची

अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का रांची में शुभारंभ

रांची : सीएमपीडीआई के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खेलों के माध्यम से टीमवर्क, अनुशासन और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन मुकाबले में एमसीएल-सम्बलपुर ने सीसीएल-रांची को हराया। दूसरे मैच में एनसीएल-सिंगरौली विजयी रही, जबकि तीसरे मुकाबले में एसईसीएल-बिलासपुर ने सीएमपीडीआई-रांची को पराजित किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य कोल इंडिया परिवार में एकता और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

Related posts

प्लेसमेंट सेल, राँची विश्वविद्यालय ने बुधिया ग्रुप में 7 छात्रों के प्लेसमेंट चयन की सहर्ष घोषणा की

admin

बोकारो को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए नया रोडमैप

admin

बोकारो क्लब में आर्ट 81 फेस्टिवल का भव्य आयोजन 25 अक्टूबर को

admin

Leave a Comment