झारखण्ड धनबाद

अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में किया गया मॉक ड्रील

धनबाद (ख़बर आजतक) :- अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 को धनबाद जिला के सदर अस्पताल में मॉक ड्रील किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपस्थित कर्मियों को अग्निशमन उपकरण को विशेष रूप से ऑपरेट करने की जानकारी दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 से शुरू अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इस दौरान इस अग्नि सुरक्षा पर कई जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 दिन शुक्रवार को मुंबई बंदरगाह में एक विक्टोरिया डॉक नामक जहाज में लदे विस्फोटक पदार्थ में भीषण अग्निकांड हुई थी। उस अग्निकांड में 800 लोगों की जान गई थी तथा 80000 घर जलकर राख हो गया था। जिसमे फायर सर्विस कर्मी द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग बुझाने के क्रम में 66 अग्निशमन कर्मी शाहिद हो गए थे। उसी के उपलक्ष में शहीद जवानों को श्राद्धजली देते हुए 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक शैक्षणिक स्थान, हॉस्पिटल, सामूहिक स्थान,होटल इत्यादि स्थानों पर जाकर आमजनों को आग से बचाव से संबंधित जागरूक किया जाता है।मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, टीकाकरण पदाधिकार, प्रधान अग्नि चालक श्री मनोज मोहन सिंह, अग्नि चालक श्री मनीष कुमार, सदर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और कर्मी मौजूद रहें।

Related posts

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय एटीएसईपी दिवस मनाया गया

admin

एसबीयू में रिकॉर्डिंग टेक्नीक्स एंड वेस्टर्न नोटेशन सिस्टम विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

admin

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

admin

Leave a Comment