झारखण्ड राँची राजनीति

अजय नाथ शाहदेव के चुनाव प्रचार में उतरीं धर्मपत्नी अरुंधती शाहदेव, बैठक कर चुनाव जीताने की अपील की

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): काँग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी अरूंधति शाहदेव भी अब चुनाव प्रचार में उतर चुकी हैं‌। अरूंघति शाहदेव ने कडरू इलाके में अनेक स्थानों पर‌ बैठक कर अपने पति अजय नाथ शाहदेव को जीताने की अपील की।

वहीं अरूंघति शाहदेव ने कहा कि अजय नाथ शाहदेव न सिर्फ योग्य उम्मीदवार हैं बल्कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार जनसेवा में नि:स्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। वे लोगों के सुख दुःख में हमेशा खड़े रहते हैं। हटिया विधानसभा के शहर व गाँव दोनों ही जगह के लोग उन्हें काफी पसंद और स्नेह करते हैं। हटिया विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जनता इस बार एकजुट होकर काँग्रेस के पक्ष में मतदान करें और अजय नाथ शाहदेव को जिताएँ।

Related posts

डीपीएस बोकारो के तबला शिक्षक मयंक को मिला भारतीय गौरव सम्मान

admin

श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

admin

सीएमपीडीआई में स्वच्छता पखवाड़ा एवं योग गहन शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment