सीएमपीडीआई में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत, कर्मियों ने लिया 100 घंटे स्वच्छता का संकल्प

रांची: सीएमपीडीआई मुख्यालय में मंगलवार को “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ किया गया। संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान कर्मियों ने हर सप्ताह दो घंटे अथवा वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए देने का संकल्प लिया।

सीएमपीडीआई में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, जूट और कपड़े के बैग का वितरण, तथा निबंध, चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘स्वच्छता सेल्फी बूथ’ भी स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में निदेशक अजय कुमार, निदेशक नृपेन्द्र नाथ, सीआईएल के कार्यपालक निदेशक आर.के. सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *