झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत

पेटरवार : पेटरवार एन एच 23 पेटरवार – बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उत्तासारा स्थित बैंक के पास शुक्रवार की सुबह करीब सवा पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध गंभीररूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

N

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया लेकिन उक्त अज्ञात वृद्ध का पहचान नहीं होने के कारण और उचित इलाज नहीं होने के कारण कई घंटे के बाद उसकी मौत अस्पताल के बैड में हो गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि इसकी सूचना पेटरवार पुलिस को दे दी गई है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह उक्त अज्ञात वृद्ध व्यक्ति उत्तासारा के पास सड़क पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सर पर गंभीर चोट लगी थी। अज्ञात व्यक्ति का बायां हथेली मुड़ा हुआ था।

Related posts

सिली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का भारतीय टीम में चयन

admin

श्री महावीर मंडल कडरु की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से चुन्नु सिंह अध्यक्ष व संतोष सोनी महासचिव नियुक्त

admin

चिन्मय विद्यालय बोकारो में उत्साहपूर्वक हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

admin

Leave a Comment