झारखण्ड राँची राजनीति

अटल बिहारी वाजपेयी झारखण्ड के दिलों में बसते हैं: बाबूलाल

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर विधानसभा परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और कृतित्व हिमालय की तरह विराट है। उनके चिंतन में हिंद महासागर की गहराई भी थी।

दूर दृष्टा, कवि हृदय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने जीवन पर्यंत माँ भारती की सेवा की। अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी विरोधियों के भी प्रिय रहे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की जनता अपने राज्य निर्माता को दिलों में बसा कर रखती है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा व्यक्तित्व सदियों में धरती पर जन्म लेता है।

एक राजनेता के रुप में चाहे नेता प्रतिपक्ष हों या विदेश मंत्री या फिर बतौर भारत के प्रधानमंत्री उन्होंने सदैव माँ भारती का सम्मान बढ़ाया।

स्वर्णिम चतुर्भुज, प्रधानमंत्री सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान,पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने देश को गौरवान्वित किया।

आज समस्त झारखण्डवासी अलग राज्य निर्माण के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का सदैव ऋणी हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related posts

उन्नत खेती और उत्पादकता के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करें किसान : डॉ एन सिंह

admin

आरयू में मूलभूत सुविधाओं को लेकर 21 अगस्त को घेराव करेगी छात्र आजसू

admin

पेटरवार में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, 8 माह की गर्भवती थी महिला

admin

Leave a Comment