
रांची: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र बृज किशोर की तबीयत गंभीर होने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भैरव सिंह ने राज्य सरकार पर आंदोलनरत छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले राहुल क्रांति और अब बृज किशोर की तबीयत बिगड़ना चिंता का विषय है। भैरव सिंह ने कहा कि आंदोलन में शामिल अधिकांश छात्र किसान और मजदूर परिवारों से आते हैं तथा अपने अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि छात्रों की आवाज लगातार अनसुनी की गई, तो इससे युवाओं में असंतोष और बढ़ सकता है।
Leave a Reply