झारखण्ड राँची

“अपराजिता सम्मान” समारोह: 65 प्रेरणादायी महिलाओं को किया गया सम्मानित

रांची (ख़बर आजतक) : मानवाधिकार मिशन, झारखंड द्वारा “अपराजिता सम्मान” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि न्यायाधिकरण वाणिज्य कर न्यायाधीश श्रीमती वीणा मिश्रा एवं रिम्स के अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर हिरेंद्र बिर्वा ने समाजहित में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार मिशन, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम कुमार लाला ने की। इस अवसर पर महासचिव श्री दीपक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सोहिनी बनर्जी राय, तथा झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि श्री अनुप सिंह देव भी उपस्थित रहे।

65 सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में जागरूकता फैलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related posts

बोकारो क्लब में महिला दंत चिकित्सकों का सम्मान, नृत्य और संगीत संग मनाया गया महिला दिवस

admin

सीएमपीडीआई ने गुमला में भारत सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एससी एसटी हब मेगा कॉन्क्लेव में लिया भाग

admin

पेटरवार प्रखंड स्तर पर वार्ड सदस्यों के संघ का किया गया गठन

admin

Leave a Comment