नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार का ‘अबुआ दिशोम’ बजट 2026–27 राज्य को प्रगति की नई दिशा देने वाला दस्तावेज माना जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग का बजट 9,841 करोड़ से बढ़ाकर 12,347 करोड़ रुपये, ग्रामीण कार्य विभाग का 4,576 करोड़ से 5,081 करोड़ रुपये और पंचायती राज विभाग का 2,144 करोड़ से 2,283 करोड़ रुपये किया गया है।

इससे ग्रामीण सड़क, आधारभूत संरचना, आजीविका और पंचायत सशक्तिकरण को बल मिलेगा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि 250 महिला योजनाओं के लिए 34,000 करोड़ और 132 चाइल्ड योजनाओं के लिए 10,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने केंद्र से लंबित 1,300 करोड़ रुपये शीघ्र जारी होने की उम्मीद जताई।
