झारखण्ड धनबाद

अभाविप कतरास कार्यालय में मनाई गयी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

धनबाद(खबर आजतक):- बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास नगर इकाई के द्वारा कतरास कार्यालय में धरती आबा कहे जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई। इस शुभ अवसर पर महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कतरास नगर अध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हर भारतवासी के लिए एक आदर्श है जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है कि कठिन परिस्थिति में भी संघर्ष करते रहने से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय सहसंयोजक शिवम रवानी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से हमें त्याग और बलिदान का सही उदाहरण सीखने को मिलता है कि कम सुविधाओं के रहते हुए भी कैसे उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। कतरास नगर मंत्री काजल कुमारी ने सभी को झारखंड के 24वें स्थापना दिवस की बधाइयाँ दी व देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड के योगदान के संबंध में बताया। कतरास कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का ही परिणाम है कि आज झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है और एक समृद्ध राज्य बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।इस कार्यक्रम में कतरास नगर अध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह, बीबीएमकेयू विश्विद्यालय सह-संयोजक शिवम रवानी, झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय गुप्ता, कतरास नगर मंत्री काजल कुमारी, कतरास कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण, उपाध्यक्ष विष्णु देशवाली व कार्यालय मंत्री सौरभ गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts

आईआइसीएम में कैपेसिटी बिल्डिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन

admin

Rajkumar Mahto of GGPS Chas Becomes IPS Officer, Secures 557th Rank in UPSC

admin

वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स 2024 में 9 प्रविष्टियों के लिए 7 अति-उत्कृष्ट और 2 उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित

admin

Leave a Comment