झारखण्ड राँची

अभाविप झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ शेषनाथ राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शेषनाथ राय की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शेषनाथ राय का निधन 04 अक्टूबर को हो गया था। डॉ शेषनाथ राय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस.के.एम.यू के डी.एस.डब्ल्यू व रामा देवी बाजला महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के पूर्व विभाग अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसी महान विभूति की पावन स्मृति में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर के करिश्मा उत्सव पैलेश मे श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हो अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए दिवंगत दिव्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत शांति मंत्र के साथ किया गया तत्पश्चात अभाविप के पूर्व इवं वर्तमान कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने डॉक्टर शेषनाथ राय के साथ बिताए गए स्मृतियों को साझा किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर उपस्थित अभाविप झारखंड के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री एडवर्ड सोरेन ने कहा कि डॉ शेषनाथ राय कार्यकर्ताओं के शुभचिंतक थे एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका मित्र जैसा संबंध था उनका घर कार्यकर्ताओं के लिए घर जैसा थे।

पूर्व प्रांत सह संगठन मंत्री प्रदीप जी ने कहा कि संथाल परगना के साथ-साथ झारखंड प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बढ़ाने में डॉक्टर शेषनाथ राय जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। समाजसेवी और डॉ शेषनाथ राय के घनिष्ठ मित्र एवं शिक्षाविद् युधिष्ठिर प्रसाद राय ने कहा कि डॉक्टर शेषनाथ राय मेरे परिवार के सदस्य जैसे थे लंबे समय तक साथ में रहे और सबके सुख-दुख के साथी थे उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता एवं वर्तमान में देवघर महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश तिवारी ने कहा कि संगठन से अलग कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यक्तिगत संबंध था अभाविप ने अपना एक बहुमूल्य धरोहर को खोया है ।

इस दौरान पूर्व कार्यकर्ता व क्रीडा भारती के प्रदेश सह मंत्री संजीत राय ने कहा कि शेषनाथ राय अभिभावक स्वरुप थे वे कार्यकर्ताओं को सामान्य व्यवहार से बहुत कुछ सीखा जाते थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि डां शेषनाथ राय सर के साथ काम किये कार्यकर्ताओं की स्मृतियों को सुनने के बाद यह महसूस होता है की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने बहुमूल्य धरोहर को खोया है।

अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता एवं ए एस महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि डॉक्टर शेषनाथ राय समाज के लिए उदाहरण है।

अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष जानकी नंदन सिंह ने कहा कि एक प्राध्यापक होने के साथ-साथ छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति का अध्याय को अपने हृदय में रखते थे।

इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन देवघर जामताड़ा विभाग के विभाग संयोजक शुभम राय ने किया।

इस मौके पर रामादेवी बदला महाविद्यालय के प्राध्यापक पीसी दास ,देवघर महाविद्यालय अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी शर्मा, प्राध्यापक राजीव रंजन सिंह, चंडी चरण डे, संतन मिश्रा, रामसेवक सिंह गुंजन, जीवेश सिंह ,विपिन अग्रवाल, गोपाल वर्णवाल, विजय राय, पंकज भदौरिया, प्रेम प्रकाश चौबे, सुधांशु बरनवाल, उत्तम राय, अंकुश गौतम ,जलज कुमार, राजीव रंजन, विजय प्रताप सनातन आशुतोष राय चंदन कुमार मंटू देव संजय कुमार सिंह कृष्णदेव चौधरी, उपेन्द्र कुमार, खुशी देव, आकाश साव, चंदन रजक, वरुण शर्मा,विनय राय, युवराज सिंह,सानु सिंह, अभिजीत सिंह,दिपक झा, माही देव , प्रकाश यादव थे।

Related posts

राँची: रिम्स निदेशक को पद्म श्री की जगह गोबर श्री सम्मान मिलना चाहिए : सीपी सिंह

Nitesh Verma

सीएसआर की पहल से छात्र ‐ छात्राओं को विद्यालय आने जाने की समस्याओं से मिलेगी निजात: सीता राम लोमरोर

Nitesh Verma

हेमन्त सरकार को 4 वर्ष बाद आई आदिवासियों के अधिकार की याद: शिवशंकर उराँव

Nitesh Verma

Leave a Comment