
रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘अभ्युदय-2026’ छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। द अंजुराम ग्रैंड ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘वेलकम, लर्न, कनेक्ट एंड ग्रो’ रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागों, सुविधाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। छात्र कल्याण, अनुशासन, एंटी रैगिंग और आईसीसी जागरूकता पर भी सत्र आयोजित हुए। इसके अलावा पुस्तकालय, एनएसएस, प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी दी गई।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन, कुलपति एवं सीएमडी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा संवाद सत्र में अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। कार्यक्रम के बाद कैंपस विजिट और भोजनावकाश का आयोजन हुआ।
Leave a Reply