आईआईएम रांची में एनटीपीसी और पीवीयूएनएल अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय एमडीपी का शुभारंभ

रांची: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) एवं एनटीपीसी के अधिकारियों के लिए ‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड एग्जीक्यूशन एक्सीलेंस’ विषय पर पांच दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, एनटीपीसी के निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एवं पीवीयूएनएल के अध्यक्ष के. शन्मुघा सुंदरम, पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने परियोजना प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच और बदलती औद्योगिक चुनौतियों के अनुरूप कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रो. अमित सचान ने बताया कि यह प्रशिक्षण अधिकारियों की रणनीतिक एवं प्रबंधकीय दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संयंत्रों से आए 30 से अधिक अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिन्हें आगामी पांच दिनों तक उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *