राँची : आईपीएल 2026 से पहले MS Dhoni को लेकर चल रही अटकलों के बीच Chennai Super Kings के CEO Kasi Viswanathan ने साफ किया है कि धोनी इस बार भी पूरा आईपीएल सीजन खेलेंगे। हालांकि मैदान पर उनकी सटीक भूमिका क्या होगी, इसका फैसला टीम का कोचिंग स्टाफ करेगा।

CEO के अनुसार यह पूरी तरह क्रिकेट से जुड़ा निर्णय है, इसलिए प्रशासनिक टीम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे। फिलहाल धोनी चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं और नए सीजन की तैयारी में जुटे हैं।
44 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और अनुभव टीम की बड़ी ताकत मानी जा रही है। कप्तान Ruturaj Gaikwad की अगुवाई में CSK इस सीजन दमदार वापसी की उम्मीद कर रही
