झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, नगर निकाय चुनाव को लेकर मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी।

श्री सहिस ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “आजसू के संघर्ष से झारखंड राज्य मिला है, और इसे संवारने की क्षमता भी आजसू के पास ही है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव को जानबूझकर टाल रही है, जिससे नगर क्षेत्र की स्थिति बदतर होती जा रही है। “केंद्र से मिलने वाला अनुदान भी रुका हुआ है, जिससे विकास और स्वच्छता पर असर पड़ रहा है,”

इस मौके पर आजसू राँची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उराँव, महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो को माला एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

Related posts

डीएवी इस्पात स्कूल में नन्हें हाथों से निकली रथ यात्रा, बच्चों ने जाना संस्कृति का महत्व

admin

वंशवाद पर नहीं सेवावाद पर विश्वास करते हैं : अनुपमा

admin

कैश सीजर मामले में वीडियोग्राफी का प्रावधान: गट्टानी

admin

Leave a Comment