Uncategorized

आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,घाटशिला में एनडीए प्रत्याशी की जीत तय : सुदेश महतो

बाबूलाल सोरेन बोले – आजसू ने संघर्ष किया, भाजपा ने दिया झारखंड

नितीश मिश्र

राँची/घाटशिला (खबर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि घाटशिला की जनता अब ठगबंधन सरकार से मुक्ति चाहती है। वे रविवार को घाटशिला टाउन हॉल में आयोजित आजसू के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित रहे।

सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने छह वर्षों में बालू–कोयला की लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जिससे जनता ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र नहीं, राजतंत्र चल रहा है, और सूचना आयोग को निष्क्रिय कर दिया गया है। जनता इस उपचुनाव में वोट के जरिये इसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत से अवैध वसूली पर रोक लगेगी और विकास की नई राह खुलेगी।

एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आजसू की ऐतिहासिक भूमिका रही है। “आजसू ने संघर्ष किया और भाजपा ने झारखंड दिया,” उन्होंने कहा। सोरेन ने दावा किया कि घाटशिला की जनता इस उपचुनाव में महागठबंधन को हराकर नया इतिहास रचेगी।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव–गांव जाकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि झामुमो ने आंदोलनकारी पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का अपमान किया है।

सम्मेलन को केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सत्यनारायण बेसरा, सुधारानी बेसरा, संजय सिंह, मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, राजू कर्मकार और सुखलाल हेंब्रम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण प्रसाद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बुद्धेश्वर मुर्मू ने दिया।

Related posts

सुनील साहू के निर्देश पर अजहर आलम द्वारा की गई संगठन विस्तार की पाँचवी सूची जारी

admin

उत्साह व उमंग से भरपूर चिन्मय क्रीडोत्सव सोल्लास संम्पन्न,सभी हाउस के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिया,468 अकों से वायु हाउस रहा विजयी

admin

मंइया सम्मान योजना को रद्द कराने न्यायालय गई भाजपा की पीआईएल गैंग को मिला करारा तमाचा : कल्पना सोरेन

admin

Leave a Comment