झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, आजसू के हुए बसंत महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में है। इन पांच सालों में प्रदेश के भीतर युवाओं, महिलाओं के साथ साथ नीतियों पर कोई काम नहीं किया जिसका परिणाम है कि इन्होंने झारखंड को 15-20 साल पीछे धकेल दिया है। जनता को छलने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। हर वर्ग की चिंता करते हुए हमारी तैयारी झारखंड के विश्वास को समेट कर राज्य को आगे ले जाने की है।

इस दौरान झारखण्ड आंदोलनकारी बसंत महतो और कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार परीक्षा लेने में भी नाकाम है। राज्य में लॉ एंड आर्डर भी पूरी तरीके से ध्वस्त है। जो सरकार एक परीक्षा सही से नहीं करा सकती है वो सरकार राज्य चलाने में कितनी सक्षम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक परीक्षा लेने के लिए इन्होंने लोगों के जीवन का आधार बन चुके इंटरनेट पर रोक लगा दी थी।

आजसू में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आपने झारखण्ड की जरूरतों और आकांक्षाओं को करीब से देखा और समझा है। आपके अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। राज्य में आवश्यक नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है। सरकार की वादाखिलाफियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करें।

इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसंत महतो ने कहा कि सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को भी ठगने का काम किया है। चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे करने वाली सरकार सत्ता में आते ही अपने ही वादों को भूल गई। झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है। सुदेश महतो के नेतृत्व में हम सभी इस बदलाव के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर गोपाल उरांव, उमेश उरांव, विजय महतो, दानेश्वर साहु, विनोद मुंडा, प्रदीप कुमार केशरी, कृष्णा महतो, धीरज महतो, मीना देवी, सुनीता देवी, दिव्य खलखो, मुना करमाली, मोहन महतो, सोहन महतो, कार्तिक महतो, अनु उरांव, आकाश उरांव, मोहन उरांव, राजेंद्र महतो,अयांश कुमार महतो, समाजसेवी मनोज सिंह, संजय दास, पंचायत समिति सदस्य संदीप आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, अशोक नाग, हकिम अंसारी, मुजिबुल रहमान, नईम अंसारी, एतवा उरांव, लाल अमन शाहदेव, सुरेंद्र महतो, संजय लाल महतो, हरिशंकर महतो, विनोद महतो उपस्थित थे।

Related posts

प्रखंड कार्यालय एगारकुंड सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

Nitesh Verma

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक के एल अग्रवाल ने जनरल वीके सिंह को किया सम्मानित

Nitesh Verma

विधायक ने ऑनलाइन तीन योजनाओं का शिलान्यास व एक का किया शुभारंभ

Nitesh Verma

Leave a Comment