झारखण्ड पेटरवार बोकारो

आजसू पार्टी पेटरवार प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में आजसू पार्टी पेटरवार प्रखंड कमिटी के विस्तार के लिए एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो की अध्यक्षता में की गयी। प्रखंड कमिटी के विस्तार के लिए मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी अजय सिंह, कुलदीप प्रजापति, अशोक हेंब्रम, केन्द्रीय सदस्य नरेश कुमार महतो, मुमताज अंसारी, जिला सचिव गोपाल महतो, विधायक प्रतिनिधि रतन महतो उपस्थित थे।
आजसू के पेटरवार प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष धनुलाल महतो की सहमति पर प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया. जिसमें भूपेंद्र कुमार महतो, सुरेश महतो, मनोज शर्मा व महेंद्र ठाकुर को प्रखंड उपाध्यक्ष, सचिव रामटहल नायक, उप सचिव रूपक राज सिंह, संगठन सचिव विष्णु बेसरा एवं कोषाध्यक्ष महेश महतो को बनाया गया. इसके अलावे कार्यकारिणी में 20 सदस्यों का मनोनयन किया गया।
चयनित व मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
मौके पर अखिलेश महतो, राजू महतो , सुलेखा देवी, मनोहर महतो, गंगा कुमार, सिदाम महतो आदि उपस्थित थे

Related posts

जेवीएम श्यामली में मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य दिवस

admin

कुणाल अजमानी के नेतृत्व में स्वर्गीय तिलक राज अजमानी फाउंडेशन द्वारा शहरी क्षेत्रों में करवाया जा रहा फॉगिंग

admin

Jharkhand Election 2024: एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

admin

Leave a Comment