‘आत्मबोध से विश्वबोध’ विषय पर संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

रांची: रांची स्थित विद्यापति भवन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की रांची जिला इकाई द्वारा ‘आत्मबोध से विश्वबोध’ विषय पर वैचारिक संगोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. राजश्री जयंती ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भारतीय साहित्य की परंपरा और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. विजय प्रकाश ने आत्मबोध को विश्वकल्याण का आधार बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रशांत कर्ण और इंद्रजीत यादव ने साहित्य की सामाजिक एवं राष्ट्रीय भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए रांची इकाई के महामंत्री विशाल कुमार की सराहना की गई। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में डॉ. ममता मनीष सिन्हा सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन इंद्रजीत यादव ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *