Uncategorized

आदिवासी हितों पर सरकार दे ठोस जवाब, केवल समारोह से नहीं होगा विकास: सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: विश्व आदिवासी दिवस पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सरकार से आदिवासी समाज के अधिकारों और भविष्य को लेकर ठोस जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, पहचान, भाषा, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। रोजगार, पलायन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जमीन की सुरक्षा आज भी बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि सीएनटी, एसपीटी और पेशा जैसे कानून आदिवासी अधिकारों की महत्वपूर्ण सुरक्षा हैं। सरकार को इनकी भावना के अनुरूप ग्रामसभा और स्थानीय समुदायों की भूमिका मजबूत करनी चाहिए। महतो ने आदिवासी जमीन की सुरक्षा, स्थानीय रोजगार सृजन और मजबूर पलायन रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *