झारखण्ड राँची

इंसानियत और मानवता के मिसाल के रुप याद रहेंगे पूर्व पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा: लवली गुप्ता

नितीश_मिश्र

राँची/पलामू(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा स्वतंत्र निदेशक भारत सरकार सह पूर्व जिला पार्षद पाँकी लवली गुप्ता ने पलामू जिला के कर्मठ निवर्तमान पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को पलामू में उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए धन्यवाद प्रेषित की।

इस दौरान लवली गुप्ता ने कहा कि इंसानियत और मानवता की मिसाल के रुप में याद किए जाएंगे पूर्व पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा। पलामू जिला में गरीब गुरबों को न्याय दिलाने की बात हो या प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करना या रक्त के सैकड़ों जरुरतमंद मरीजों को एक आवाज पर रक्त उपलब्ध कराना हो इस तरह के सराहनीय कार्य कर इंसानियत और मानवता की मिसाल कायम रखने के लिए के पलामू के पूर्व पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को पलामूवासी हमेशा याद रखेंगे।

उन्होने कहा कि मैं पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य की कामना करती हूँ। आप जहाँ भी रहे अपने सशक्त नेतृत्व से समाज को नई दिशा प्रदान करें।

Related posts

बोकारो सहित इन इलाकों में 21 अप्रैल तक चेलगा हीट वेव , 22 अप्रैल से मिलेगी राहत

admin

झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा

admin

गरीबी के दंश झेल रहे पारा शिक्षक, सरकारी महकमों से ना उम्मीद,अब मदद के लिए लगाई गुहार

admin

Leave a Comment