झारखण्ड बोकारो

इस विधानसभा चुनाव में झारखंड से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे : जिलाध्यक्ष

हिटलरशाही नीति के खिलाफ भाजपा द्वारा धर्मशाला चौक चास मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार की दमनकारी हिटलरशाही नीति के खिलाफ आज बोकारो जिला भाजपा द्वारा धर्मशाला चौक चास मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने किया। जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि 2019 में हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता से जो वादा किया उसे आज तक पूरा भी नहीं किया और नए वादों के साथ 2024 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। झारखंड के जनता के साथ धोखा है हेमंत सोरेन ने 2019 में 5 लाख नौकरी बेरोजगार युवाओं को 5 और 7 हज़ार बेरोजगारी भत्ता अबुआ आवास आदि कई घोषणाएं की थी जिसे आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया।

इसके विरोध में कल झारखंड विधानसभा के अंदर में एनडीए के सभी विधायकों ने हेमंत सरकार का विरोध किया तो उन्हें निलंबित किया गया। सरकार के नीतियों के विरोध मे सभी विधायकों ने झारखंड विधानसभा परिसर के अंदर धरना दिया मगर झारखंड सरकार ने झारखंड विधानसभा की बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं काट दी गई। ऐसा लग रहा है कि यह झारखंड में अंग्रेजों का शासन चल रहा है जहां आवाज उठाने वालों को दबाया जाता है। हम सभी ने यह संकल्प लिया आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड से इनकी सरकार उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।


मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, मुकेश राय, डॉ. परिंदा सिंह, गिरजा देवी, डा. प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, आरती राणा, अनिल स्वर्णकार, गोउर रजवार, धीरज झा, इंद्र झा, महेन्द्र राय,अनिल सिंह, राकेश मधु, मथुर मंडल,मनोज सिंह, राजेश चौबे, धर्मेंद्र माहथा, हरि सिंह, पन्नालाल कांदू, टिंकू तापड़िया, राजीव चौबे, विनोद महतो, मनोज पाण्डेय, बृजमोहन दुबे, अमरदीप झा, बुद्धेश्वर घोषाल, मनोज राय, विश्वनाथ दत्त, राजाराम शर्मा, गोविंद गोप, विक्की राय, रिषभ राय, निमाय माहथा, विकास माहथा, सुजीत चक्रवर्ती, लालु मोदक, देबु पाल, ममता गोस्वामी, कुमकुम राय, चंदना देवी, सुनीता देवी, कन्हैया पांडे, गोलू उपाध्याय, बबीता देवी, गोविंद गोप, प्रीति गुप्ता, विनोद शर्मा, विशाल गौतम, झंटू दे, विनय आनंद, मोहन गोराई, देवंती देवी, संदीप कुंवर टुन्ना, टुल्लु सिंह, चंदन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जेवीएम मात्र स्कूल नहीं, यह राँची की परंपरा, विरासत और गर्व है: समरजीत जाना

admin

Vedanta ESL Steel trumps competition & wins Gold Medal for Best Safety Practices at the prestigious 5th CII National EHS Circle Competition

admin

धनबाद : सीडब्ल्यूसी ने नशे के शिकार बच्चों को किया रेस्क्यू

admin

Leave a Comment