झारखण्ड धनबाद

उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद (खबर आजतक):- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने आज कृषि बाजार समिति स्थित pमतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने सभी विधानसभा के लिए चिह्नित मतगणना हॉल, प्रत्याशी और उनके एजेंट के बैठने का स्थान, मीडिया सेंटर, हेल्प डेस्क, दीदी किचन, पेयजल, बिजली, इंटरनेट कनेक्शन, काउंटिंग हॉल में सिटिंग अरेंजमेंट, ऑब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार, आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, डीपीआरओ सुनिल कुमार सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लिट्टी चोखा दुकान बना दर्शकों का आकर्षण का केंद्र

admin

राजद ने धूमधाम से मनाया 27वाँ स्थापना दिवस, बोले पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ‐ “न हिंदू खतरे में न हिंदुस्तान खतरे में, बस देश का संविधान खतरे में”

admin

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

admin

Leave a Comment