Uncategorized

उर्सलाइन कॉन्वेंट में छात्राओं ने दिया नेत्रदान का संदेश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब के संयुक्त आयोजन में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लेकर चित्रों के माध्यम से नेत्रदान का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, प्राचार्या सिस्टर ग्रेस, डॉ. भारती कश्यप और डॉ. निधि गडकर कश्यप मौजूद रहीं। विशेषज्ञों ने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करते हुए बताया कि उम्र, लिंग और ब्लड ग्रुप की कोई बाध्यता नहीं है। डॉ. निधि ने बताया कि 2019 से अब तक 500 से अधिक कॉर्निया प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का नेत्रदान दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *