झारखण्ड पेटरवार बोकारो

ऋतिक रंजन वर्मा को चांसलर अवार्ड से किया गया सम्मानित

पेटरवार (पंकज सिन्हा) पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के ग्राम सदमा खुर्द बुढ़वा टांड़ निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र ऋतिक रंजन वर्मा को राय विश्व विद्यालय के चौथे दीक्षा समारोह में चांसलर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर पेटरवार सहित पुरे बोकारो जिला का मान सम्मान बढ़ाया। पेटरवार के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। बता दे कि विगत 5 अप्रैल को रांची में आयोजित दीक्षा समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें चांसलर अवार्ड से सम्मानित किया था।
उसकी इस उपलब्धि पर विधायक लंबोदर महतो, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, पूर्व विधायक छत्रूराम महतो , जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो , पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा , विकास चंद्र मेहता, सहित अन्य ने बधाई दी है।

Related posts

सरना धर्म कोड और आदिवासी भाषाओं को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

admin

धनबाद पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा का महिला कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत

admin

संत जेवियर परिवार ने मनाया आज़ादी का जश्न l

admin

Leave a Comment