Uncategorized

एआई के दौर में प्रमाणपत्र नहीं, क्षमता बनाएगी भविष्य : कुलकर्णी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के लिए “एआई युग के लिए अपनी सोच और सीखने की क्षमता का विकास” विषय पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित हुआ। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को तकनीक अपनाने और लगातार नई चीजें सीखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि केवल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र दीर्घकालिक करियर की गारंटी नहीं देते। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, नए कौशल और समस्या समाधान पर ध्यान देना चाहिए। एआई के उपयोग को लेकर उन्होंने स्वतंत्र सोच, आलोचनात्मक चिंतन और तथ्यों के सत्यापन पर जोर दिया। मौके पर प्रो. गोपाल पाठक, प्रो. सी. जगनाथन, प्रो. एसबी दंडीन समेत शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *