झारखण्ड राँची राजनीति

एआई शिखर सम्मेलन में व्यवधान पर अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार


नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए व्यवधान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भारत विश्व मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता और नवाचार का प्रदर्शन कर रहा है, तब अराजकता फैलाना राष्ट्रीय शर्म का विषय है।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि धूमिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दलगत स्वार्थ के लिए राष्ट्रहित को पीछे रखना उचित नहीं है।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम में सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे अवसरों पर देश को एकजुट होकर उपलब्धियों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि राष्ट्र सर्वोपरि है और जनता नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

Related posts

रेफरल अस्पताल की विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

admin

डीएवी गांधीनगर के दो छात्रों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन

admin

बेरमो : फुसरो नप के पीसीसी पथ पर लगा दिया गया गेट

admin

Leave a Comment