झारखण्ड राँची

एनआईईएलआईटी और सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक करार


रांची : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) और सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची के बीच अकादमिक सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। इस आशय से संबंधित सहमति पत्र (एमओयू) पर एसबीयू की ओर से कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा एनआईईएलआईटी की ओर से संस्थान के कार्यकारी निदेशक (पटना एवं रांची) प्रो. नितिन कुमार पुरी ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, नए शोध कार्यों, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की दिशा में मिलकर काम करेंगे। इस करार से छात्रों और शिक्षकों के अकादमिक आदान-प्रदान, उद्यमिता विकास तथा क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूती मिलेगी। कुलपति प्रो. जगनाथन ने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से दोनों संस्थानों को शोधपरक ज्ञान और नवीनतम तकनीकी उपलब्धियों का लाभ मिलेगा।

Related posts

BSL NEWS: बोकारो जनरल अस्पताल में वयस्क टीकाकरण पर संगोष्ठी आयोजित

admin

हॉट स्ट्रिप मिल के गैस पाइपलाइन में लगी आग के धुंए से अफरा तफरी, स्थिति काबू में अधिकारी मौके पर मौजूद

admin

प्रतुल शाहदेव ने हेमन्त सरकार पर बोला हमला, कहा ‐ हेमन्त सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ लगातार बढ़े हैं अत्याचार

admin

Leave a Comment