झारखण्ड राँची

एलन करियर इंस्टीट्यूट का राँची में जेईई-नीट डिवीजन शुरू

नितिश मिश्रा

राँची (खबर आजतक) : राजधानी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात है। अब डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एलन करियर इंस्टीट्यूट ने राँची में जेईई-नीट डिवीजन की शुरुआत की है। शनिवार को चाणक्य बीएनआर होटल में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई।

डॉ. विपिन योगी, झोनल हेड एवं वाइस प्रेसीडेंट, ने कहा कि इसी साल फरवरी में महेंद्र सिंह धोनी से वादा किया गया था कि राँची में एलन सेंटर खुलेगा। अब वह वादा पूरा हो गया है। जनवरी 2026 से लालपुर कैंपस में पहले बैच की कक्षाएँ शुरू होंगी। साथ ही हरमू और हवाई नगर में भी कैंपस रहेंगे।

छात्रों को 12 अक्टूबर को होने वाली टैलेंटेक्स परीक्षा के माध्यम से 90% तक छात्रवृत्ति मिलेगी। राँची सेंटर का नेतृत्व हेमन्त योगी करेंगे, जो 22 वर्षों से कोटा में फिजिक्स पढ़ा रहे हैं।

Related posts

गोमिया : श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, एक की मौत, 27 की हालत गंभीर

admin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ढोकरा शाखा के नवनिर्मित शाखा परिसर का हुआ उद्घाटन

admin

एसबीयू में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

admin

Leave a Comment