झारखण्ड राँची

एसबीयू में एआई/एमएल व आईटी नवाचार पर अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान आयोजित


राँची : एसबीयू के वाणिज्य संकाय के सहयोग से संस्थान नवाचार परिषद द्वारा “डिलीवरी साइकिल की व्यापकता, एआई/एमएल कैस्केड एवं आईटी क्षेत्र में नवाचार” विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र एवं न्यूयॉर्क स्थित एमफैसिस कंपनी के आईटी लीडर आदित्य झा ने विद्यार्थियों को समस्या समाधान, अनुकूलनशीलता और सतत सीखने पर जोर दिया। उन्होंने आधुनिक आईटी डिलीवरी साइकिल और एआई/एमएल के उद्योगगत प्रभावों पर प्रकाश डाला। आईआईसी अध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने इसे सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने उद्योग अनुभव की आवश्यकता बताई, जबकि कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने संयुक्त शोध व नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

संत जेवियर विद्यालय ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि के रूप में प्रेरक अंतर सदन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया

admin

हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

admin

समिति के सदस्यों ने बुरे समय में मेरा साथ देकर मेडल जीतने में दिया योगदान: अंसुता टोपनो

admin

Leave a Comment